Home डेली न्यूज़ परिजनों से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

परिजनों से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा गुम-अपहृत हुए बालक, बालिकाओं, व्यक्तियों की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है। मेला, धार्मिक स्थल, बाजार परिसर, सहित अन्य स्थानों से गुम हुए शिशु, बालक, बालिकाओं, किशोर को अतिशीघ्र तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। बीती शाम लवकुशनगर के चंदला रोड दुर्गा माता मंदिर से एक 3 वर्षीय बालिका अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, जो कि जानकारी बताने में असमर्थ थी। स्थानीय लोगों द्वारा लवकुशनगर पुलिस को सुपुर्द किया गया था। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की। आधा घंटा के अंदर परिजन थाना लवकुश नगर पहुंचे। पुष्टि उपरांत बालिका के परिजन को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने प्रसन्नता के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना लवकुश नगर में पदस्थ आरक्षक उमेश वर्मा का आज जन्मदिन था थाना लवकुश नगर में जन्मदिन मनाया गया, बिछड़ी बालिका एवं उनके परिजन स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।गुम बालिका को तीन दिन में हरियाणा से ढूंढ़ लाई पुलिसनोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 09 लगाएं।वहीं दूसरी ओर थाना पिपट में 21 जनवरी वर्ष 2025 में नाबालिग बालिका के बिना बताये घर से कहीं चले जाने संबंधी परिजनों की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बालिका की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। एकत्रित जानकारी के अनुसार तीन दिन के अंदर नाबालिक बालिका को पुलिस टीम द्वारा गुडग़ांव हरियाणा से दस्त्याब किया गया। विधिवत कार्यवाही उपरांत परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपट उप निरीक्षक राहुल तिवारी, महिला आरक्षक अभिलाषा पांडे, आरक्षक हरिओम, मयंक शुक्ला, दामोदर साहू, उमाशंकर की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here