Home डेली न्यूज़ ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन प्रभावित

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन प्रभावित

83
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव में 15.5 डिग्री हुआ दर्ज दिन का तामान1

नौगांव। गुरुवार को इस सर्द मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, सुबह से लेकर शाम तक ठंड ने ऐसा जोर दिखाया कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को नौगांव में दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि बुधवार से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।गुरुवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोहरे और धुंध की मोटी परत ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में ऐसा सन्नाटा था जैसे रात का समय हो। दुकानदार ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियों में राहत तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने इसे सीवियर कोल्ड डे करार दिया, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। ठंडी हवाओं ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। बाइक सवारों को सफर किसी सजा से कम नहीं लगा, और पैदल चलने वालों को भी जेब में हाथ डालने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा सुधरेगा। हालांकि, रातें और ठंडी हो सकती हैं। ठंड का तीसरा दौर अब शुरू हो चुका है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित किया है। ठंडी हवाएं और कोहरे की परतें सर्दी की चुनौती को बढ़ा रही हैं। मौसम के खुलने का इंतजार हर कोई कर रहा है, लेकिन ठंड का ये दौर अभी कुछ दिन और चलने वाला है। Hu

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here