Home डेली न्यूज़ गंज में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, भयग्रस्त हैं ग्रामीण

गंज में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, भयग्रस्त हैं ग्रामीण

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में गंज कस्बे के ग्रामीण इन दिनों जंगली बंदरों के आतंक से भयग्रस्त हैं। लोगों ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से जंगली बंदरों का झुंड गांव में डेरा जमाए हुए हैं, जो न केवल घरों में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, बल्कि बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। गंज निवासी अरविंद अवस्थी ने बताया कि बंदर का झुंड खपरैल घरों के ऊपर चढ़कर खप्परों को चकनाचूर कर रहे हैं। वहीं बंदरों के झुंड की चहलकदमी से गांव के लोग तथा बच्चे डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस आशय की जानकारी वन विभाग को दी जा चुकी है लेकिन वन विभाग द्वारा अभी तक बंदरों को भगाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here