Home डेली न्यूज़ छतरपुर की क्रांति ने पस्त किए बंगाल टीम के हौसले

छतरपुर की क्रांति ने पस्त किए बंगाल टीम के हौसले

24
0
Jeevan Ayurveda

जीत के बाद गृह नगर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

।छतरपुर। जिले के एक छोटे से नगर घुवारा में जन्मी क्रांति गौड़ इस समय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ सितारा बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनके बेजोड़ प्रदर्शन ने मध्यप्रदेश की महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाई है। मैच था, सीनियर महिला वनडे कप-2024 का फाइनल, जिसमें मध्यप्रदेश और बंगाल टीम के बीच मैच चल रहा था। इस मुकाबले में जिसमें क्रांति गौड़ ने कुल 4 विकेट झटके, जिसकी बदौलत मध्यप्रदेश की टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर सकी। क्रांति ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट ले लिए थे, जबकि एक विकेट बीच के ओवरों में मिला। क्रांति की धारदार गेंदबाजी के चलते बंगाल की टीम मात्र 136 रनों पर ही ढेर हो गई थी, बाद में मध्यप्रदेश की टीम ने 34.4 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया था।मुकाबले के बाद बीते रोज जब क्रांति अपने गृह नगर छतरपुर जिले के घुवारा पहुंची तो, नगर के लोगों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों ने ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। घुवरा नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए नगर का गौरव बताया। इस मौके पर क्रांति ने कहा कि परिवार के सहयोग की वजह से वह आज यहां तक पहुंची हैं। उसने बताया कि पूर्व में महिला क्रिकेट की इंडिया-ई टीम और डब्ल्यूपीएल की यूपी वॉरियर्स में उसका चयन हो चुका है, जल्द ही वह यूपी वॉरियर्स की ओर से डब्ल्यूपीएल खेलेगी। उल्लेखनीय है कि क्रांति के खेल को निखारने में जिला छतरपुर क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्रांति ने कहा कि डीसीसीए के अध्यक्ष विनय चौरसिया और सचिव तथा कोच राजीव बिल्थरे के प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक आई है। उसने कहा कि कोच श्री बिल्थरे से वह हर मुकाबले से पहले बात करके खेलने के अनुभव लेती है ताकि वह बेतहर प्रदर्शन कर सके। क्रांति के प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रांति ने अपने नगर और जिले का नाम रोशन किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here