
भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान अमृत महोत्सव के अंतर्गत 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर नगरपालिका छतरपुर अध्यक्ष ज्योति चौरसिया की उपस्थिति में मंगलवार को नगरपालिका सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली साथ ही संविधान दिवस की शुभकामना दी और कहा कि भारत में आज 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया था। और अधिकारी-कर्मचारी संविधान की मूल भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करें जिससे देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। इस अवसर पर पार्षदगण दिलीप रैकवार, रामदयाल यादव, उपयंत्री अमीर खान, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








