Home डेली न्यूज़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई ने निकाला पथ संचलन

23
0
Jeevan Ayurveda

स्वयंसेवकों का 101 जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

नौगांव। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से रविवार की दोपहर 3 बजे से तहसील क्षेत्र के स्वयंसेवकों का पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापिस शिशु मंदिर स्कूल में जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के बाद बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार की दोपहर एक कार्यक्रम आयोजित कर पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन के लिए मार्गों को भगवा ध्वज से सजाया गया था। पथ संचलन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्रीकरण हुआ इसके बाद दोपहर 3 बजे पथ संचलन प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, नगर पालिका, गल्र्स स्कूल, कोठी चौराहा, मैन बाजार, होते हुए बस स्टैंड, तहसील चौराहा, वीरेंद्र कॉलोनी चौराहा, स्टेडियम होते हुए वापिस सरस्वती स्कूल में जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने लगभग 101 जगह पर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक संघ की पारंपरिक वेशभूषा में कदम से कदम ताल करते हुए नजर आये। पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड नौगांव के मुख्य अतिथि आशाराम अहिरवार रिटायर्ड थल सेना, नरेश वर्मा, दीपक दीक्षित, अनूप तिवारी, रवि रिछारिया, सूरज पाल, नंदकिशोर दहायत, डॉ अजीत जैसवाल, गजेन्द्र सोनकिया, खण्ड संघचालक सुशील पटेरिया, मुख्य वक्ता अखिलेश जैन विभाग कार्यवाह, खण्ड कार्यवाह सन्तोष कुमार सोनी, धीरेन्द्र शिवहरे, लव सुल्लेरे, अंचल सेन, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, अम्रतांश नाथ पाठक, अमित तिवारी, केशव चंदेल, धीरेन्द्र राजपूत, वाशु नायक, सहित पांच सौ की तादाद में स्वयसेवक शामिल हुए। पथ संचलन संपन्न होने के बाद शिशु मंदिर स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के बाद मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मंचीय कार्यक्रम की अध्यक्षता आशाराम अहिरवार रिटायर्ड सैनिक के द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग कार्यवाह प्रमुख अखिलेश जैन, सुशील पटिया खंड संचालक शामिल हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here