
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 लहचूरा रोड पर एक चोरी की घटना सामने आई है जहाँ अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित हजारो रुपये की नगदी चोरी कर भाग गये है। घटना की सूचना पीडि़तों ने थाना हरपालपुर पुलिस में शिकायती आवेदन देकर अज्ञात आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।थाने में पीडि़त राजेन्द्र पाठक ने बताया है कि कृषि उपज मंडी के आगे लोक नाथ चिकित्सालय के सामने गली में गुरुवार की रात 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने बक्से में रखे सोने की दो जोड़ी झुमकी, एक गले का हार, चांदी की पायल बिछुआ, 95 हजार रुपये नगदी लेकर रफूचक्कर हो गये। घर के लोगो की आंख खुली तो दूसरे कमरे के गेट खुले थे जब जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था जिसकी सूचना हंड्रेड डायल को दी गई रात 3 बजे हंड्रेड डायल पहुँची थी।









