Home डेली न्यूज़ महाराजपुर महाविद्यालय के छात्रों का संभाग स्तरीय टेबल टेनिस में रहा शानदार...

महाराजपुर महाविद्यालय के छात्रों का संभाग स्तरीय टेबल टेनिस में रहा शानदार प्रदर्शन

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। टीकमगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छतरपुर जिला विजेता रहा। खिलाडिय़ों ने महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ प्रिया बघेल के नेतृत्व में ट्रेनिंग ली और उनके मार्गदर्शन में जिला स्तर पर भी महाविद्यालय की टीम विजेता रही जिसमें की छात्राओं तनु अनुरागी, शिखा अहिरवार, राखी प्रजापति और गीता पटेल थी। शासकीय छत्रसाल महाराजा महाविद्यालय महाराजपुर के छात्र दीपक चौरसिया बी ए तृतीय वर्ष, तनु अनुरागी बी एस सी प्रथम वर्ष और शिखा अहिरवार बी ए द्वितीय वर्ष ने संभाग स्तर हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। अब सागर में आयोजित होने वाले राज्य स्तर प्रतियोगिता में तनु और शिखा प्रतिभाग करेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एम द्विवेदी महोदय ने खिलाडिय़ों को खेल एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here