
कथा पण्डाल से लेकर मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओपी खजुराहो को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौंपा है। एसडीओपी की सहायता के लिए निरीक्षक सुनील शर्मा, हरी सिंह, परशुराम डाबर, परमात्मादीन के अलावा बमीठा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोहर सिंह एवं बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी देवेन्द्र यादव सहयोग करेंगे। दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में पुलिस बल काम करेगा। वहीं दोपहर 12 बजे से कथा समाप्ति तक दूसरे शिफ्ट के पुलिस बल व्यवस्था देखेंगे।








