
छतरपुर। बुधवार की सुबह जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर में सुबह 08 बजे सागर कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन गायों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गाय सुबह से घायल अवस्था में बीच बस स्टैंड पर पड़ी रहीं जिसका गौसेवकों द्वारा उपचार भी नहीं किया गया और न ही वहां से उठाकर उन्हें पशु चिकित्सालय भेजा गया।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गायों को बचाने के लिए कई प्रकार की गौशालाएं बनाकर गायों को सुरक्षित करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अनगौर में प्रतिदिन गौवंश की हादसों में मौत की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।
लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा तीन से चार दिन गायों को गौशाला में भेजा गया था इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। गायों को रखने के लिए शासन के द्वारा गौशाला भी बनाई गई है जिसमें लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि बस स्टैंड के पास ही यह सुबह 07 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी सूचना सरपंच सचिव को दी गई लेकिन मृतक गौवंश को यात्री प्रतीक्षालय के पास से नही हटवाया।








