Home डेली न्यूज़ राजनगर कोऑपरेटिव बैंक परिसर में हुआ पौधरोपण

राजनगर कोऑपरेटिव बैंक परिसर में हुआ पौधरोपण

36
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा राजनगर परिसर में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सहकारिता प्रशासन के निर्देशानुसार तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छतरपुर के प्रशासक करुणेंद्र प्रताप सिंह तथा महाप्रबंधक आर.एस.भदौरिया के मार्गदर्शन में बैंक शाखा राजनगर परिसर में फलदार तथा छायादार पेड़ों के पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा राजनगर के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार रावत ने पौधरोपण करते हुए कहा कि हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा हैं पेड़ हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए यदि आप अपनी मां के नाम का एक पेड़ लगाते हैं तो उसकी सेवा मां के समान करनी चाहिए और प्रकृति को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दीजिए। इस मौके पर सहकारिता विस्तार अधिकारी तथा राजनगर बैंक के अंतर्गत सहकारी समितियों के प्रशासक पी.एस.खुराना, व्रहताकार सहकारी समिति मर्यां राजनगर प्रबंधक राममिलन अवस्थी, सेवा सहकारी समिति लखेरी समिति प्रबंधक राजू अहिरवार सहित राजनगर बैंक एवं समिति के स्टाफ के लोग शामिल हुए और सभी ने वृक्षारोपण किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here