Home डेली न्यूज़ पीठाधीश्वर पहुंचे बागेश्वर धाम

पीठाधीश्वर पहुंचे बागेश्वर धाम

30
0
Jeevan Ayurveda

सुबह दिव्य दरबार में हजारों लोगों की रही उपस्थिति, महाराजश्री ने किया परेशानियों का निदान

छतरपुर। लाखों लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आते ही दिव्य दरबार शुरू हो गया। करीब 10 दिनों तक महाराजश्री दिल्ली एवं हरियाणा की कथाओं में व्यस्त रहे। महाराजश्री जैसे ही बागेश्वर धाम आए वैसे ही हजारों लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अपनी दैहिक एवं दैविक विपदाओं का निवारण कराने लोग बागेश्वर धाम आ रहे हैं।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को दोपहर के वक्त बागेश्वर धाम पहुंच गए। उन्होंने शाम को यहां आने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात करते हुए उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें अभिमंत्रित भभूति प्रदान की। महाराजश्री 25 सितम्बर तक बागेश्वर धाम में रहेंगे। हर रोज सुबह दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लोगों की विपत्तियों के निराकरण के उपाय सुझाए जाएंगे। वहीं लोगों को बालाजी से जोडऩे का प्रयास होगा। शनिवार को प्रेत बाधाओं से जूझ रहे लोगों के लिए प्रेतराज का दरबार लगेगा। महाराजश्री के बागेश्वर धाम आते ही बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियो का हल खोजने यहां आ जाते हैं। गुरूवार को सुबह दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सामूहिक अर्जी का लाभ लिया। महाराजश्री की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here