Home डेली न्यूज़ 10 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

10 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2014 में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2,9,39,50,51 के तहत कार्यवाही की गई थी। न्यायालय के आरसीटी क्रमांक 347/18 में आरोपी काफी दिनों से फरार था। न्यायालय द्वारा माह मार्च वर्ष 2024 में आरोपी जुगलाल के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। आज स्थाई वारंटी के कुठीला ढाबा के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस को आता देख भाग रहे स्थाई वारंटी को घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।स्थाई वारंटी जुगलाल पिता कांशीराम गोंड़ निवासी ग्राम पाठापुर, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि राजकुमार तिवारी, एएसआई गंगाराम प्रजापति, एएसआई पूरन सिंह मरावी, आरक्षक खूबचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here