Home डेली न्यूज़ नेत्र शिविर में हुई 90 मरीजों की जांच, 17 को भेजा चित्रकूट

नेत्र शिविर में हुई 90 मरीजों की जांच, 17 को भेजा चित्रकूट

76
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में नगर अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 90 मरीजों की जांच की गई और इनमें से 17 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट भेजा गया।जिला अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि महेश कुमार अग्रवाल सर्राफ की स्मृति में उनके पुत्र पियूष अग्रवाल और पत्नी रागिनी अग्रवाल के सहयोग से आयोजित इस नेत्र शिविर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञों डॉ अरविंद मिश्रा, नेत्र सहायक शिवम मिश्रा, ओमकार यादव, स्वास्थ्य मित्र विजय पांडेय और काउंसलर मनीष यादव की टीम ने 90 मरीजों की आंखों की जांच कर दवा और चश्मे प्रदान किए तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जांच में 17 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उन्हे लेंस प्रत्यारोपण के लिए तत्काल अपने वाहन से चित्रकूट ले जाया गया। शिविर में मरीजों को खिचड़ी प्रसाद तथा भोजन की व्यवस्था की गई थी। शिविर में आयोजक परिवार की ओर से रागिनी अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर दाऊ, हरि प्रकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अग्रसेन महिला विकास समिति की अध्यक्ष सोनम अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवम शानू, महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक संतोष खैरी, बद्री बारदाना, सौरभ सन्नी, रोहित, राजेश अग्रवाल, रवि मोदी, संजीव अग्रवाल, गोलू, पवन नेता, जीतेंद्र अग्रवाल, इंजी दिलीप अग्रवाल, त्रिलोकी शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संतोष नामदेव, अनिल बंटी आदि ने मरीजों का सहयोग किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here