
छतरपुर। गौरिहार कस्बे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्सा होकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालांकि समय पर इलाज मिल जाने के कारण लड़की की जान बच गई है। गौरिहार निवासी छोटेलाल अहिरवार ने बताया कि उसके पिता बलदू अहिरवार ने सोमवार को किसी बात पर उसकी छोटी बहन काजल को डांट दिया था, जिसके बाद काजल ने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। घर के लोगों ने उसे दवा पीते हुए लेख लिया था इसलिए वे तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद काजल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।








