
छतरपुर। सीआरसी द्वारा छतरपुर प्रांगण में कला कार्यशाला व अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 86 की संख्या में अभिभावक, दिव्यांगजन एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कला कार्यशाला के अंतर्गत चित्रकारिता के साथ गमलों में पेंटिंग कराई गई तथा कार्यक्रम के दूसरे चरण में एक दिवसीय अभिभावक परामर्श कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसका विषय दिव्यांगजनों के अभिभावक से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। सीआरसी छतरपुर के निदेशक डॉ. राजमणि पाल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास व समायोजन से संबंधित व्याख्यान दिया गया। संबंधित कार्यक्रम में सीआरसी छतरपुर के समस्त विषय विशेषज्ञ शामिल रहे। सभी ने अभिभावकगण, दिव्यांगजन तथा छात्र छात्राओं ने मिलकर कुछ नई विधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के अन्तिम चरण विकासात्मक चिकित्सक प्रीती यादव व वोकेशनल इंस्ट्रक्टर अरुणा सराठे ने आभार व्यक्त कर सीआरसी के बारे में अवगत करवाया।








