Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई द्वारा किया जा रहा प्रताडि़त

जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई द्वारा किया जा रहा प्रताडि़त

29
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त युवक ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

छतरपुर। जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई द्वारा दी जा रही प्रताडऩा से तंग एक युवक ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। पीडि़त युवक का कहना है कि उसके चचेरे भाई द्वारा लगातार उसे तथा उसके परिजनों को परेशान किया जा रहा है, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नहदौरा निवासी हरिदास प्रजापति ने बताया कि उसके चचेरे भाई लखन प्रजापति के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है, जिस कारण से लखन द्वारा उसे तथा उसके परिजनों को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। हरिदास ने बताया कि शासन से उसे तथा उसके चचेरे भाई को पट्टे की जमीन मिली थी। लखन ने अपने हिस्से की जमीन किसी और को दे दी है और अब वह हरिदास की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। लखन से तंग आकर हरिदास के परिवार ने गांव छोड़ दिया है लेकिन फिर भी लखन के द्वारा परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। हरिदास के मुताबिक उसने राजनगर थाना में शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसपी को आवेदन देकर हरिदास ने न्याय की गुहार लगाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here