
छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदला से अपने घर जा रहा एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।दशरथपुरवा निवासी 35 वर्षीय घायल राजाराम पटेल तनय बेटू प्रसाद पटेल ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे चंदला से अपने घर दशरथपुरवा जा रहा था तभी रास्ते में उसकी बाईक का ंसंतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक को सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस की मदद से युवक को चंदला सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया जहां परिजनों को सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।








