Home डेली न्यूज़ अंडरब्रिज बनवाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया धरना

अंडरब्रिज बनवाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया धरना

119
0
Jeevan Ayurveda

दुर्घटनाओं को रोकने बाईपास पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग

हरपालपुर। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नगर में करीब 9 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। यह बाईपास क्षेत्र के ग्राम गलान के समीप से गुजर रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों बाईपास पर अंडर ब्रिज बनाने मांग उठाई थी। जब ग्रामीणों को मांग को जिम्मेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया तो अब ग्रामीणों ने अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए धरना शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का मानना है कि अंडरब्रिज न होने की स्थिति में यहां हादसे होंगे, इसलिए अंडरब्रिज का होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर पिछले कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक को आवेदन भी दिया था लेकिन जब उनकी मांग को अनदेखा किया गया तो अब ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे के गलान गांव के पास चल रहे बाईपास निर्माण कार्य को बंद करवाकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। ग्रामीण चिलचिलाती धूप में पंडाल लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं और जिम्मेदारों को उनके द्वारा आत्मदाह तक की चेतावनी दी गई है। धरना प्रदर्शन में गांव के पुरुषों के अलावा महिलाएं और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here