Home डेली न्यूज़ अलग-अलग स्थानों से जप्त हुई 123 लीटर अवैध शराब

अलग-अलग स्थानों से जप्त हुई 123 लीटर अवैध शराब

27
0
Jeevan Ayurveda

नशा विरोधी मुहिम के तहत नौगांव पुलिस ने की कार्यवाही
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत नौगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए कुल 123 लीटर अवैध शराब जप्त करने की कार्यवाही की है। कार्यवाही में पकड़े गए दो लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
नौगांव थान प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम बंछौरा के दो स्थानों पर छापामार कार्यवाही की। पहली कार्यवाही गांव के पठापुरा मोहल्ला में रामकिशन अहिरवार पर की गई, जिसके पास प्रिंस देशी मदिरा लेमन प्लेन की 7 पेटी अवैध शराब मिली। रामकिशन के पास से जप्त शराब की कीमत 19 हजार 800 रुपए आंकी गई है। दूसरी कार्यवाही बंछौरा निवासी परसराम अहिरवार के घर पर की गई। परसराम ने घर के सामने बने गड्ढे में शराब छिपा रखी थी। तलाशी लेने पर गड्ढे में 7 पेटियां मिलीं, जिनमें प्रिंस देशी मदिरा लेमन प्लेन के 350 क्वार्टर पाए गए। परसराम के कब्जे से जप्त शराब की अनुमानित कीमत 21 हजार रुपए है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here