Home डेली न्यूज़ नौकरी के लिए उमड़ा लड़कियों का सैलाब

नौकरी के लिए उमड़ा लड़कियों का सैलाब

30
0
Jeevan Ayurveda

716 बेटियों ने किए पंजीयन, 290 का चयन, 88 को ऑफर लेटरपहली बार महिलाओं के लिए आयोजित किया गया रोजगार मेला

छतरपुर। जिला प्रशासन की पहल पर महिलाओं और लड़कियों को रोजगार से जोडऩे के लिए जिला रोजगार कार्यालय ने प्रदेश और देश की लगभग 10 कंपनियों के सहयोग से जिला स्तर पर एक व्यापक रोजगार मेले का आयोजन किया। बुधवार को शहर के कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुए इस रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए लड़कियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आमतौर पर इस तरह के रोजगार मेलों में पुरूषों की संख्या कम होती है लेकिन लड़कियों ने नौकरी के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिला रोजगार अधिकारी एसके जैन ने बताया कि इस रोजगार मेले के लिए 122 लड़कियों ने ऑनलाइन एवं 594 लड़कियों ने ऑफलाइन रोजगार हेतु पंजीयन कराए थे। कुल 716 लड़कियों के पंजीयन के बाद 7 कंपनियों ने 290 लड़कियों का इंटरव्यू के बाद प्रारंभिक चयन किया। इनमें से 88 लड़कियों को कंपनियों ने मौके पर ही जॉब का ऑफर लेटर भी थमा दिया। रोजगार मेले का शुभारंभ कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएल कोरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य डीके करौसिया ने बताया कि विशेष तौर पर बेटियों के लिए आयोजित किए गए इस मेले का उत्साह पिछले मेलों के मुकाबले अधिक था।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here