Home डेली न्यूज़ शिक्षा  सम्पूर्ण विकास का महत्वपूर्ण साधन है: प्रो शुभा तिवारी

शिक्षा  सम्पूर्ण विकास का महत्वपूर्ण साधन है: प्रो शुभा तिवारी

27
0
Jeevan Ayurveda

विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो शुभा तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रति कुलपति प्रो डीपी शुक्ला, कुल सचिव श्री यशवंत सिंह पटेल एवं छात्र अधिष्ठाता डॉ आरके पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी डॉ एस पी जैन एवं सदस्य डा आरडी अहिरवार के मुताबिक परिसर में स्थापित मां सरस्वती के पूजन अर्चन के बाद कुलपति प्रो शुभा तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महाराजा छत्रसाल,स्वामी विवेकानंद एवं स्व. एसएन बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रात: सुबह 8 बजे बनर्जी बगीचे में मुख्य अतिथि प्रो शुभा तिवारी ने गरिमामय समारोह में  ध्वजारोहण किया। साथ ही डॉ बाबूलाल सिंह एवं शेलेंद्र वर्मा के संयोजन में संगीत विभाग की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो शुभा तिवारी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शिक्षा सम्पूर्ण विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है। छात्रों को अपना लक्ष्य तय करके उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। आपने अनेक प्रेरक कथानकों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन दिया। आपने कहा कि भारत सनातन धर्म की जन्म भूमि है और यहां भगवान राम के आदर्शों पर युवा पीढ़ी को चलना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य हासिल कर समाज का विकास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बनर्जी गार्डन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत की गरिमामयी प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा रामदास अहिरवार ने बखूबी किया। इस अवसर पर चित्रकला विभाग द्वारा डॉ एसके छारी के नेतृत्व में आयोजित की गई प्रदर्शनी का आनंद सभी ने लिया। इस प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here