Home डेली न्यूज़ बस चालकों तथा परिचालकों के नेत्रों की हुई जांच

बस चालकों तथा परिचालकों के नेत्रों की हुई जांच

31
0
Jeevan Ayurveda

बस यूनियन ने डॉ. कपिल खुराना के सहयोग से लगाया शिविर
छतरपुर। बस चालकों तथा परिचालकों के नेत्रों की जांच के उद्देश्य से रविवार को बस स्टैंड परिसर में बस यूनियन द्वारा नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कपिल खुराना के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ सैकड़ा से अधिक बस चालकों तथा परिचालकों के नेत्रों की जांच कर परामर्श एवं दवाएं दी गईं।बस यूनियन के अध्यक्ष अरविंद चौरसिया ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग के निर्देशन में यह आयोजन किया गया है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल खुराना एवं उनकी टीम ने डेढ़ सैकड़ा से अधिक बस चालकों तथा परिचालकों के नेत्रों की जांच करने के उपरांत उचित परामर्श और आवश्यक दवाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री उमेश अग्रोहा, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, परिवहन विभाग के भैरवुद्दीन कोल,जावेद हुसैन, नरेश, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here