Home डेली न्यूज़ रामसिया भारती के भाई के खिलाफ फिर सौंपा ज्ञापन

रामसिया भारती के भाई के खिलाफ फिर सौंपा ज्ञापन

43
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा में पत्रकार को धमकी देने का मामला
छतरपुर। बड़ामलहरा की कांग्रेस विधायक रामसिया भारती के कथित भाई तुलसी लोधी के खिलाफ एक बार फिर बड़ामलहरा के पत्रकारों एवं कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले बड़ामलहरा के कांग्रेस नेता व पत्रकार नरेन्द्र दीक्षित को फोन पर धमकाया था। नरेन्द्र दीक्षित सहित बड़ामलहरा एवं स्थानीय पत्रकारों व कांग्रेस नेत्री दीप्ती पाण्डेय ने एसपी अमित सांघी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले रात के समय फेसबुक पर लिखे गए एक कमेंट को आधार मानते हुए तुलसी लोधी के द्वारा नरेन्द्र दीक्षित को फोन पर धमकी दी गई थी। इस मामले में बड़ामलहरा थाने में शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। एक बार फिर इस समूह ने एसपी को शिकायती आवेदन देकर ठोस कार्यवाही की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here