Home डेली न्यूज़ मोटरसाइकिल-साइकिल की भिड़ंत में दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

मोटरसाइकिल-साइकिल की भिड़ंत में दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहन चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बमीठा पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, इमलया निवासी अवधेश कुशवाहा ने बताया कि भगवान दास कुशवाहा (28) मजदूरी के लिए साइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवान दास के सिर में गंभीर चोट आई है।वहीं मोटरसाइकिल सवार दिनेश आदिवासी, निवासी शांतिनगर कॉलोनी बमीठा, भी घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर भर्ती कराया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here