Home डेली न्यूज़ छतरपुर में दो हजार बेटियां सीख रही शस्त्र विद्या

छतरपुर में दो हजार बेटियां सीख रही शस्त्र विद्या

13
0
Jeevan Ayurveda

। छतरपुर नगर की करीब दो हजार बेटियां इन दिनों शस्त्र विद्या और विभिन्न कलाओं में निपुण हो रही हैं। प्रताप नवयुवक संघ द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में ये बेटियां तलवारबाजी, कटार चलाना, लाठी चलाना, कराते, मलखंभ और आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। आगामी श्री राम जन्मोत्सव यानी रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में ये बेटियां अपना कर्तव्य निभाते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगी।प्रताप नवयुवक संघ के प्रदीप सेन ने बताया कि बेटियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए 40 अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों में बेटियों को तलवारबाजी, ढोल-मंजीरा वादन, अन्य पारंपरिक कलाओं के साथ-साथ आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यदि कोई आक्रमण करे तो उससे कैसे बचें, यह भी सिखाया जा रहा है। महल परिसर में चल रहे इस प्रशिक्षण में बेटियां दिन-रात मेहनत कर रही हैं ताकि शोभायात्रा में अलग ही छटा बिखेर सकें।श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी ने बताया कि प्रताप नवयुवक संघ श्रीराम सेवा समिति का ही एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में जो अलग और आकर्षक छटा दिखाई देती है, उसके पीछे प्रताप नवयुवक संघ के कलाकारों का ही हाथ होता है। तिवारी ने कहा कि पुरानी विधाएं और पारंपरिक कलाएं जो लुप्त होने की कगार पर थीं, उन्हें प्रताप नवयुवक संघ ने जीवित रखा है और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here