Home डेली न्यूज़ बड़ामलहरा में गैस सिलेंडरों की भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बड़ामलहरा में गैस सिलेंडरों की भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

35
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा ने एक अनोखा और प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैलगाडिय़ों से सामग्री लादकर बस स्टैंड पहुंचकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की और तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामसिया भारती, रक्षपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू, राजा धन प्रसाद असाटी, अशोक शर्मा, रामहेत मिश्रा, अभय जैन, राम अवतार यादव, जीवंधर जैन, गट्टू जैन, शिखर जैन, बाबू लाल जड़ीया, कलन अहिरवार, अरविंदर सिंह चंदेल, अर्जुन सिंह चंदेल, चरण सिंह चंदेल, शालिक राम शर्मा, विनोद शर्मा, सतेंद्र सिंह, वेंकट मास्टर, दीपक दुबे, शिशु पाल अहिरवार, मातादीन अहिरवार, बंटी पाठक, सड़वा अज्जूदी अहिरवार, परसादी अहिरवार, वीरेंद्र पांडे, सुरेश जैन, सूरजपुरा राव साहब, गोलू राजा, सौरव परमार, गजेंद्र सिंह राजा, दिग्विजय सिंह, विजय सिंह बुंदेला, गोपी लोधी, गनुआ अहिरवार, मुकेश अहिरवार, आशाराम प्रजापति, संतोष प्रजापति, सनी राजा, पुष्पेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम राजपूत, शिवम सेन सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह प्रदर्शन आम जनता विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस की ओर से एकजुट विरोध का प्रतीक था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं और महंगाई पर अंकुश लगाया जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here