Home डेली न्यूज़ दिव्यांग ने कलेक्टर से जनसुनवाई में लगाई गुहार, बटवारे के विवाद में...

दिव्यांग ने कलेक्टर से जनसुनवाई में लगाई गुहार, बटवारे के विवाद में मांगा स्थगन आदेश

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक दिव्यांग व्यक्ति ने जमीन के बंटवारे को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई और तत्काल स्थगन आदेश की मांग की। ग्राम बंधा, तहसील बड़ामलहरा के निवासी गुलाब बदई ने बताया कि खसरा क्रमांक 1143, 1149, 1150, 1151, 1152 और 1153 कुल रकबा 0.7050 हेक्टेयर की जमीन संयुक्त खाते में दर्ज है। इसके बावजूद गांव के कुछ लोग जबरन इस जमीन पर जोत-बो रहे हैं और उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।आवेदक गुलाब बदई ने आरोप लगाया कि गटिया पिता हल्के बदई, जीवनलाल पिता हल्के बदई तथा श्यामलाल निवासी ग्राम बंधा उन्हें जमीन पर खेती करने से रोक रहे हैं और हिस्से की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में तहसीलदार बड़ामलहरा के न्यायालय में बंटवारा का प्रकरण विचाराधीन है, लेकिन संबंधित पक्ष नोटिस लेने से इनकार कर रहे हैं तथा सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।दिव्यांग आवेदक ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसीलदार कार्यालय में स्थगन आदेश जारी करने के लिए आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गुलाब बदई ने कलेक्टर से अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला और स्थगन आदेश जारी नहीं किया गया तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन करने को मजबूर होंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here