Home डेली न्यूज़ डीजे पर गाना बदलने की छोटी सी बात पर विवाद

डीजे पर गाना बदलने की छोटी सी बात पर विवाद

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शादी की बारात के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गया। घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बाजना थाना क्षेत्र के कचाई गांव में हुई वारदातयह दर्दनाक घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बाजना थाना क्षेत्र के कचाई गांव में दरगुवां तिगड्डे के पास हुई। बारात में डीजे पर जोरदार डांस चल रहा था, तभी छोटी सी बात ने हिंसक झगड़े का रूप ले लिया।गाना बदलने की मांग से भड़का विवादजानकारी के मुताबिक, बमनोरा थाना क्षेत्र की रामटौरिया चौकी अंतर्गत छुल्ला गांव के राजू राजा के बेटे अभिषेक राजा की बारात कचाई गांव पहुंची थी। डीजे पर गाना बज रहा था, जब दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने गाना बदलने की मांग की।दूसरे पक्ष के दिग्गी राजा, छोटू राजा और राजू राजा ने कहा कि पहले मौजूदा गाना खत्म होने दें, फिर नया गाना बजाया जाएगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।पीछा कर दोबारा हमला, कार से ठोकाप्रारंभिक झड़प के बाद जब दिग्गी राजा, छोटू राजा और राजू राजा एक ही गाड़ी से घर लौट रहे थे, तो विरोधी पक्ष के लोग बोलेरो वाहन से उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और रास्ते में दोबारा लाठी-डंडों से जमकर पीटा।तीन घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्तीघटना के बाद घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तड़के सुबह जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, एक घायल की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है।पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारीबाजना थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद को हिंसक बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here