Home डेली न्यूज़ पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में एक मारपीट के मामले को लेकर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार शिकायत दर्ज कराई है। बीडी कॉलोनी निवासी सोनू कोरी 27 वर्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एफआईआर में कुछ आरोपियों के नाम बदल दिए और दो लोगों को जानबूझकर शामिल नहीं किया, साथ ही जातिसूचक गालियों और मारपीट की उचित धाराएं भी दर्ज नहीं की गईं।पीडि़त सोनू कोरी ने बताया कि गुरूवार को सुबह करीब 10 बजे जब वह काम पर जा रहा था, तभी छात्रावास गेट के सामने मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे 2000 रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी जमकर मारपीट की। उन्होंने डंडों और लोहे की वस्तु से हमला किया, जिससे सोनू के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला संभला।सोनू कोरी का मुख्य आरोप है कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करते समय कुछ आरोपियों के नाम गलत लिख दिए और दो मुख्य आरोपियों को एफआईआर से बाहर रखा। साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत जातिसूचक गाली देने की धारा और मारपीट की गंभीर धाराएं भी ठीक से नहीं लगाई गईं। पीडि़त का कहना है कि इससे आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।एसपी कार्यालय पहुंचकर सोनू कोरी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने एसपी से अपील की कि मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए, एफआईआर में सुधार किया जाए, सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो और पीडि़त को न्याय मिले।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here