Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 8 हजार के इनामी आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार

पुलिस ने 8 हजार के इनामी आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। माह अक्टूबर वर्ष 2025 में लोक सेवक का रास्ता रोककर शासकीय कार्य में बाधा संबंधी रिपोर्ट पर थाना बड़ामलहरा में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की विभिन्न स्थानों में तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 8000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले 8000 के इनामी आरोपी आशुतोष पाठक पिता अनंत राम पाठक निवासी वार्ड क्रमांक 15 बड़ा मलहरा को थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत जंगल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक सरमन अहिरवार, आरक्षक निशांत, मलखान एवं टीम की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here