Home डेली न्यूज़ तहसील परिसर में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

तहसील परिसर में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

89
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा। गुरूवार को इस भवन का भूमिपूजन विधायक अरविंद पटेरिया ने विधि-विधान से किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक के साथ राजनगर बार संघ अध्यक्ष आर.के. उपाध्याय, नगरपरिषद राजनगर अध्यक्ष जीतू वर्मा, खजुराहो नगरपरिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, नगरपरिषद इंजीनियर अमितेश अवस्थी तथा राजनगर के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।विधायक निधि से भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर राजनगर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने विधायक अरविंद पटेरिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने इस वर्ष आल इंडिया बार कौंसिल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नवीन अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया। इनमें भरत सोनी, राहुल सोनी, सोनिया बरार, संजीव पाल, बल्किशोर कुशवाहा, रोहित द्विवेदी, प्रतीक सोनी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, रोशनी सिंह, नीरज पटेल आदि शामिल हैं। विधायक ने सभी को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि वे स्वयं अधिवक्ता बनना चाहते थे, लेकिन जनता के सहयोग से विधायक बन गए। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राजनगर तहसील के कोटवारों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी विधायक को सौंपा, जिस पर विधायक ने शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here