Home डेली न्यूज़ पदयात्रा की सफलता पर बागेश्वर महाराज ने किया यात्रा प्रभारियों का सम्मान

पदयात्रा की सफलता पर बागेश्वर महाराज ने किया यात्रा प्रभारियों का सम्मान

142
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सनातनियों को एक करने के लिए दूसरी पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक निकाली। लाखों लोग इस पदयात्रा के साक्षी बने। पदयात्रा से एकता का संदेश पूरे देश में फैला है। पदयात्रा की अपार सफलता पर तन मन धन से सेवा कार्य में लगे लोगों को बागेश्वर महाराज सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं। इसी क्रम में विगत रोज संपूर्ण पदयात्रा प्रभारी, भोजन व्यवस्था प्रभारी, संत व्यवस्था प्रभारी तथा एक-एक दिवस की यात्रा के प्रभारियों को बागेश्वर धाम में सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।बागेश्वर महाराज ने सनातन एकता पदयात्रा के प्रभारियों को सम्मान पत्र देते हुए कहा कि सबकी लगन,कर्मठता,अथक परिश्रम और समर्पण की वजह से यात्रा निर्विघ्न संपन्न हुई है। उन्होंने 10 दिवसीय पदयात्रा के एक-एक दिन के प्रभारी, स्थानीय प्रभारी, संपूर्ण पदयात्रा प्रभारी, भोजन व्यवस्था प्रभारी, जल व्यवस्था प्रभारियों को बारी-बारी से सम्मानित कर रहे हैं। विगत रोज संपूर्ण यात्रा प्रभारी धीरेंद्र गौर, संपूर्ण भोजन व्यवस्था प्रभारी कपिल साहू, राजेंद्र तिवारी, बॉबी राजा गठेवरा, लव सुल्लेरे, रविशंकर तिवारी, अंकित मिश्रा, पवन मिश्रा, रोमी सिंह, विवेक मिश्रा सहित अन्य सभी प्रभारियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली गई जिसमें लाखों लोग शामिल हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here