Home डेली न्यूज़ खेत में बुवाई कर रहे किसान परिवार पर हुआ हमला

खेत में बुवाई कर रहे किसान परिवार पर हुआ हमला

78
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में मंगलवार को एक किसान परिवार अपने खेत की बुवाई कर रहा था तभी गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में किसान परिवार के आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को अस्पताल में भर्ती घायल ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घायल ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्ताक्षेप कर कार्रवाही की मांग की है।
नाहरपुर निवासी आनंदी लाल पटेल ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ अपने खेत की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान गांव का राजेन्द्र पटेल अपने साथी अवधेश, लक्ष्मी, शालिगराम, दादूराम, कल्लू, नीरज, राजेश सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ खेत पर आया और जमीन उसकी होने की बात कहकर मारपीट शुरु कर दी। आनंदी के मुताबिक मारपीट में उसके अलावा परिवार का महेश, रामकिशन, रामखिलावन, बड़ी बाई और कल्ली बाई घायल हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। किसी तरह घायल चंदला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाही की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here