Home डेली न्यूज़ भैंस से टकराई बाईक, एक घायल

भैंस से टकराई बाईक, एक घायल

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक बाईक सवार युवक सड़क पर जा रही भैंस से टकराकर घायल हो गया। हादसे में बाईक चालक को अधिक चोटें आई हैं, जबकि उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हुआ है। बताया गया है कि गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव का रहने वाला 19 वर्षीय ग्यासी कुशवाहा अपने 23 वर्षीय दोस्त पुनीत कुशवाहा के साथ छतरपुर से अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते में उसकी बाईक एक भैंस से टकरा गई। दुर्घटना में ग्यासी को गंभीर चोटें आईं, जबकि पुनीत मामूली रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां ग्यासी का इलाज चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here