Home डेली न्यूज़ असमाजिक तत्वों ने खंडित की बजरंगबली की प्रतिमा

असमाजिक तत्वों ने खंडित की बजरंगबली की प्रतिमा

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पुरा गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा हनुमान जी की पुरानी मूर्ति को खंडित करने की घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूरा गांव में हुई इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जीतेंद्र शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अम्बे और जुझार नगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया है। एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here