Home डेली न्यूज़ उर्मिल नदी के उद्गम पर गंगोत्री हरित परियोजना वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ

उर्मिल नदी के उद्गम पर गंगोत्री हरित परियोजना वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गंगोत्री हरित परियोजना अंतर्गत उर्मिल नदी उद्गम स्थल पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत तपस्या परिहार द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पौधे लगाए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान की प्रेरणा से उदभूत परिकल्पना के अनुक्रम में नदी के उदगम स्थल के पास गंगोत्री हरित परियोजना अंतर्गत उर्मिल नदी के उद्गम स्थल ग्राम पंचायत बूदौर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। उर्मिल नदी का उद्गम बूदौर तालाब से छोटे से नाले के रूप में होता है जो 5 कि.मी. बाद नदी का आकार ले लेती है। नदी के उद्गम स्थल के पास 5.25 एकड़ शासकीय भूमि में पंचायतराज संचालनालय से प्राप्त राशि 328 लाख से पौधों की सुरक्षा हेतु तार फेन्सिंग का कार्य एवं मनरेगा से वृक्षारोपण हेतु 23.75 लाख की लागत से जिसमें 1350 पौधों का प्रावधान है। जिसके तहत कार्य स्वीकृत किया गया है। वृक्षारोपण के दौरान एसडीएम अखिल राठौर, जनपद सीईओ अजय सिंह, आरईएस एसडीओ केएस खरे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, तहसीलदार आलोक जैन, सरपंच यमंका गोस्वामी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मातगुवां केडी गोस्वामी, ग्राम पंचायत सचिव संतोष अहिरवार एवं रोजगार सहायक विनोद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here