Home डेली न्यूज़ देरी तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

देरी तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार देरी तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र शुरू हो गया। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ डीआईजी ललित शाक्यवार ने किया। इस अवसर पर एसपी अगम जैन, एएसपी विदिता डागर, सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे, पुलिस बल, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने डीआईजी, एसपी एवं एडिशनल एसपी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। डीआईजी शाक्यवार ने कहा कि देरी रोड तिराहा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां से आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रहती हैं और यह चौराहा भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। ऐसे में इस पुलिस सहायता केंद्र से वार्डवासियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही आगे भी इसी तरह की मोबाइल चौकियों को खोले जाने की योजना है, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here