Home डेली न्यूज़ अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती, एक संदिग्ध गिरफ्तार


अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती, एक संदिग्ध गिरफ्तार

66
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, जिसमें हथियार जब्त करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाकर संलिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पिछले दिनों जिले में 385 से अधिक आरोपी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए हैं, जिसमें अवैध हथियार बनाने वाली निर्माण इकाइयों पर भी छापेमारी की गई।
वहीं दूसरी ओर अलीपुरा थाना पुलिस को पिछली रात सघन गश्त के दौरान ग्राम बड़ागांव की सड़क पर अवैध हथियार लेकर घूम रहे संदिग्ध की सूचना मिली, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी 12 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी सत्येंद्र यादव, पिता अमर सिंह यादव, निवासी ग्राम जोरन, थाना अलीपुरा को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। विधिवत कार्रवाई के बाद विवेचना जारी है, और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान निरंतर चल रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here