Home डेली न्यूज़ 6 साल पुराने मामले में इनामी वारंटी गिरफ्तार


6 साल पुराने मामले में इनामी वारंटी गिरफ्तार

41
0
Jeevan Ayurveda

। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे न्याय पथ अभियान के तहत पुराने आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 6 साल पुराने अवैध शराब मामले में 2000 रुपये के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि जिले भर में 285 से अधिक प्रकरणों में फरार अपराधियों को पकड़ा गया।
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि 2019 के आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार 2000 रुपये के इनामी वारंटी धर्मेंद्र सिंह पुत्र अखंड प्रताप सिंह बुंदेला निवासी विक्रमपुर थाना राजनगर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि अभी तक उक्त अभियान के तहत जिले भर में 25 साल पुराने हत्या के प्रयास, अपहरण, दुष्कर्म, चोरी, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, अवैध हथियार और विस्फोटक अधिनियम जैसे 285 से अधिक प्रकरणों में 4 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें नौगांव पुलिस ने 25 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी, बमीठा पुलिस ने 14 साल पुराने विस्फोटक मामले के आरोपी, मातगुवां पुलिस ने 10 साल पुराने लूट और एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस ने 25 साल पुराने छेड़छाड़ और 3 साल पुराने मारपीट के आरोपी, बिजावर और गढ़ी मलहरा पुलिस ने 7 और 17 साल पुराने चोरी और धोखाधड़ी के आरोपी, तथा ओरछा रोड पुलिस ने 20-21 साल पुराने चोरी के आरोपियों को पकड़ा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here