Home डेली न्यूज़ प्राचार्य का दावा: बाथरूम में लगाए गए हैं डमी सीसीटीवी

प्राचार्य का दावा: बाथरूम में लगाए गए हैं डमी सीसीटीवी

32
0
Jeevan Ayurveda

इस मामले में प्राचार्य राजेंद्र कुमार ताम्रकार ने बकस्वाहा के शासकीय सांदीपनी सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने के विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बालक शौचालय में नए उपकरण लगाए गए थे, लेकिन बच्चों ने तोडफ़ोड़ की। इसे रोकने के लिए डमी कैमरे लगाए गए ताकि बच्चों में डर बना रहे और शौचालय की संपत्ति सुरक्षित रहे। ताम्रकार ने दावा किया कि इस कदम से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीवीआर में केवल 16 कैमरों की रिकॉर्डिंग है, जिसमें बाथरूम का कैमरा शामिल नहीं है, और जांच के लिए डीवीआर उपलब्ध है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here