Home डेली न्यूज़ हनुमान टौरिया मंदिर में भाजपा और योग स्टार परिवार ने किया सामूहिक...

हनुमान टौरिया मंदिर में भाजपा और योग स्टार परिवार ने किया सामूहिक योग अभ्यास

71
0
Jeevan Ayurveda

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल और योग स्टार परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में योग शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष गिरजा पाटकर ने बताया कि सामूहिक योग अभ्यास के दौरान विभिन्न योग मुद्राओं के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। चंद्रभान सिंह गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग न केवल शरीर, बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है, इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेंद्र चौरसिया, बृजेश राय, अशोक दुबे, अरविंद त्रिपाठी, विवेक उप्पल, कमलेश राय, भागीरथ पटेल, प्रदीप सक्सेना, रविंद्र मिश्रा, विवेक जैन, सुशील सोनी, शैलेंद्र गुप्ता, सूरज बुंदेला, अनंत अग्रवाल, राजेंद्र सेठ, मनोज अग्रवाल, पवन गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजय जैन, रवि नागरिया, मनोज खरे, राजेंद्र खरे सहित भाजपा और योग स्टार परिवार के कई सदस्य शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here