छतरपुर। मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने छतरपुर दौरे के दौरान बुधवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। करण सिंह वर्मा मंगलवार रात खजुराहो के सर्किट हाउस में रुके थे। बुधवार सुबह 10:30 बजे वह बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन किए। इस दौरान धाम के सेवादारों ने मंत्री श्री सिंह को पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर यहां का धार्मिक महत्व बताया।









