राहो(नि.प्र.)। खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में खजुराहो स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पर यू6 निफाइड पेंशन स्कीम और न्यू ट्रांसफर मॉड्यूल पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अलग – अलग विभाग के 37 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई।
शिविर में यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर विस्तार से जानकारी दी गई एवं यूपीएस विकल्प फॉर्म उपलब्ध कराये गए। शिविर में नितिन शर्मा एवं कल्याण निरीक्षक बीएस मीना, राजीव पांडेय, टीआई मान सिंह मीना. एसएसई/ईएलई संतोष यादव, एलओडब्ल्यू दीपक चतुर्वेदी कार्यालय अधीक्षक मानवेंद्र सिंह जेईसी एण्ड डब्ल्यू अभिषेक मिश्रा सीव्हीपीएस संजय खरे एसएम मोहित सैनी सहित रेलवे स्टॉफ उपस्थित रहा।









