Home डेली न्यूज़ पृथकीकरण संकल्प जन अभियान अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

पृथकीकरण संकल्प जन अभियान अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता टीम द्वारा आवासीय संघों में जाकर नागरिकों को कचरा पृथकीकरण संकल्प जन अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें घरों से निकलने वाले कचरे को कैसे अलग-अलग चार भागों में किया जाता है उसकी जानकारी दी गई साथ ही अपने कार्यस्थल एवं घरों में स्वच्छ रखने की और हमेशा डस्टबिन का उपयोग करने की समझाइश दी गई। कचरा पृथकीकरण में हमे अपने घरों से 4 अलग-अलग भागों में कचरा संग्रहण वाहन में देना है।
गीला कचरा हरे रंग के डब्बे में जिसमें बचा हुआ खाना, सब्जियां एवं उनके छिलके, चाय की पत्ती, पेड़ पौधो की पत्तियां आदि। सूखा कचरा नीले रंग के डब्बे में जिसमें प्लास्टिक, पालीथीन, पेपर, कांच, कपड़ा एवं धूल मिट्टी आदि। सेनेटरी कचरा पीले रंग के डब्बे में जिसमें डायपर, पैड, मास्क, ग्लब्स दवाइयों के रैपर एवं एक्सपायर मेडिसिन इत्यादि। हानिकारक कचरा काले रंग के डब्बे में जिसमें ब्लेड, निडिल, पैंट के डब्बे, जहरीले पदार्थ वाले रैपर एवं डब्बे एवं इलेक्ट्रिक कचरा अलग-अलग करके डाले।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here