
छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 में सिंचाई कॉलोनी से बजरंग नगर जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। वार्ड के रामनरेश यादव, विजय सिंह यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सिचाई कॉलोनी से बजरंग नगर का रास्ता जर्जर है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन को आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश का मौसम नजदीक है, जिससे जलभराव और परेशानियां बढऩे की आशंका है। निवासियों ने प्रशासन से बारिश से पहले सड़क बनवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो और हादसों को रोका जा सके।








