
पन्ना/ साहित्य संस्कृति और संवेदना की पवित्र भूमि हीरों और मंदिरों की ऐतिहासिक नगरी पन्ना एक अनूठे साहित्यिक इतिहास की साक्षी बनने जा रही है। पहली बार पन्ना में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंच संचालक के रूप में डॉ सुरेश सौरभ इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन की बागडोर संभालेंगे। यह कवि सम्मेलन हिंदी कविता को वैश्विक स्तर पर एक नया आयाम देगा। यह आयोजन न केवल पन्ना के साहित्यिक परिदृश्य को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला होगा बल्कि हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणास्पद अनुभव भी सिद्ध होगा। यह गौरवशाली आयोजन न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन और अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन की संस्थापक.निदेशक डॉ पूनम चतुर्वेदी शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व एवं जल निगम मध्य प्रदेश के ख्याति प्राप्त कवि जयदीप सिंह सरस के कुशल सह.संयोजन में 4 मई 2025 को दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश जल निगम कार्यालय इन्दपुरी कालोनी पन्ना में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में होगा जिससे देश.विदेश के प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे।








