Home डेली न्यूज़ युवा संगम (रोजगार मेला, स्वारोजगार एवं अप्रेन्टिशिप) का हुआ आयोजन

युवा संगम (रोजगार मेला, स्वारोजगार एवं अप्रेन्टिशिप) का हुआ आयोजन

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविधालय परिसर जिला छतरपुर में युवा संगम (रोजगार मेला स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेला) का आयोजन किया गया। जिसमें 216 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया। युवा संगम में आमंत्रित निजी क्षेत्र में नियोजन करने वाली कम्पनी संसूर सृष्टि हर्बल प्रा. लि. छतरपुर द्वारा 39, आई सेक्ट छतरपुर द्वारा 17, जीएसएस आईएफएमएस प्राइवेट लि. जामनगर गुजरात द्वारा 24, क्विस कॉम्र्स प्रा. लि. अहमदाबाद द्वारा 4, स्क्लि विजन ऑर्गनाइजेशन पीथमपुर द्वारा 23, आर स्कवायर एच आर सर्विस अहमदाबाद द्वारा 9, वीकमर्शियल प्रा. लि. पीथमपुर द्वारा 3, एमआरएफ टायर प्रा. लि. भड़ौच गुजरात द्वास 12, टाटा मोटर्स प्रा. लि. सानंद गुजरात द्वारा 9, रिच पर्सन सिक्योरिटी प्रा. लि. छतरपुर द्वारा 11, आम धानी प्रा. लि. महाराष्ट्र द्वारा 7, पुखराज हेल्थ केयर सागर द्वारा 8 सहित कुल 166 आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंम्भिक चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम में खादी एवं ग्रामउद्योग कार्यालय छतरपुर द्वारा पीएमईजीपी के दो प्रकरणों का राशि रूपये 70 लाख का वितरण किया गया और जिला व्यापार उद्योग केन्द्र छतरपुर द्वारा पीएमईजीपी के एक प्रकरण राशि रूपये 12.49 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तीन प्रकरणों में राशि रूपये 24.96 लाख का वितरण किया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा 16 आवेदकों का चयन प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here