Home डेली न्यूज़ हिन्दू संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी सैलानी

हिन्दू संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी सैलानी

30
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। एक ओर जहां भारतीय युवा विदेशी संस्कृति की ओर रुख कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विदेशियों को भारतीय संस्कृति अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ताजा मामला पर्यटन नगरी खजुराहो से सामने आया है जहां मंगलवार को विदेशी पर्यटकों के एक दल को सनातन धर्म की पताका लहराते हुए देवी मां के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया।
बताया गया है कि रूस के पर्यटकों का 17 सदस्यीय दल खजुराहो भ्रमण के लिए आया था। मंगलवार को इस दल में शामिल 15 महिलाएं और 2 पुरुष खजुराहो के एक होटल से ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय बघराजन मंदिर पहुंचे। महिलाओं के सिर पर मंगल कलश थे, जबकि पुरुषों के हाथ में सनातन धर्म की पताका। मंदिर में सभी विदेशी सैलानियों ने हिन्दू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का अभिषेक किया और काफी देर तक राधा-कृष्ण संकीर्तन करते रहे। इसके बाद विदेशी सैलानियों ने हवन करने की इच्छा जाहिर की जिस पर मंदिर के पुजारी श्रीराम रिछारिया ने वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here