Home डेली न्यूज़ 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर

2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर

34
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। 1 लाइन थाना पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर को 2 किलो से अधिक गांजा के साथ पकडऩे की कार्रवाई रविवार को की गई। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बतया कि गठेवरा के समीप स्थित एक ढाबा के पास संदिग्ध युवक के होने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी में 2 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम खेमचन्द्र पुत्र रामबहादुर प्रजापति निवासी ग्राम गंज थाना बमीठा बताया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी सिविल लाइन पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा था, जिनके कब्जे से 4.6 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया था। खेमचन्द्र के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here